Regional

पति की हत्या कर शव के बगल में सो गई पत्नी, बचने के लिए सुबह बताई ये कहानी

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के धमतरी के बांसपारा की महिला ने अपने शराबी पति से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी और शव के साथ पूरी रात सोती रही। पति के शव के साथ वह रात भर पुलिस से बचने का बहाना सोचती रही। उसने सुबह लोगों को बताया कि शराब अधिक पी लेने की वजह से उसका पति छत से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि शव के पोस्टमार्टम के बाद उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2005 में संतोष राव सोलंके ने रायपुर की नीतू राव के साथ शादी की थी। 2011 में हुए एक विवाद के बाद नीतू अपने मायके चली आई और पति संतोष राव के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना की रिपोर्ट लिखवा दी। हालांकि इस बीच दोनों के घरवालों ने उनका समझौता करवा दिया। दोनों फिर साथ रहने लगे। इस दौरान दोनों के बीच फिर से छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।

पुलिस ने बताया कि 4 अगस्त को संतोष राव शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसके बाद नीतू ने पास ही रखा हुआ लकड़ी का डंडा उठाया और उसके सिर पर तेजी से वार किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसे कमरे में लाकर बिस्तर पर सुला दिया। पूरी रात वह पति के बगल में सोती रही।

सुबह होते ही उसने पति के छत से गिरने का बहाना बनाया। इस बीच किस ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जो खुलासा हुआ उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक़, संतोष के सिर पर चोट के गहरे निशान थे, जो इशारा कर रहे थे कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी महिला से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH