Top NewsUttar Pradesh

बीच सड़क पर दरिंदे ने तलवार से काट दिया नाबालिग लड़की का हाथ, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद महिलाओं को लगा था कि अब सूबे में कानून का राज होगा और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। ताज़ा मामला लखीमपुर खीरी का है जहां एक सिरफिरे ने बीच सड़क पर तलवार से नाबालिग लड़की का हाथ काट दिया।

घटना बुधवार तीन बजे की है। लड़की किसी काम से बाज़ार गई थी तभी वहां एक युवक पहुंचा और लड़की से बहस करने लगा। इसके बाद वह दौड़कर पास ही एक दुकान से तलवार उठा लाया और लड़की पर हमला कर दिया, जिससे उसका एक हाथ कलाई से पूरा कट गया जबकि दूसरा हाथ 70 फीसदी कट गया। पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीसीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस के मुताबिक, युवक और किशोरी के बीच मोबाइल फोन के चार्जर को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। वहीं, पीड़ित लड़की के घरवाले आरोपी पर छेड़खानी का आरोप लगा रहे हैं। घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी आकाशदीप ने अस्पताल जाकर घायल लड़की का हालचाल लिया। पीड़ित लड़की एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है, इसलिए जिलाधिकारी ने उसे हरसंभव इलाज का आश्वासन दिया है।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH