Regional

मरने से पहले बीच सड़क पर पानी मांगता रहा घायल, लोग बनाते रहे वीडियो

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया हैं। यहां गंभीर रूप से घायल युवक लोगों से पीने के लिए पानी मांगता रहा लेकिन उसे पानी देने के बजाय लोग उसका वीडियो बनाते रहे। आधे घंटे बाद एक युवक उसे अपनी कार से अस्पताल ले गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मामला पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके का है। यहां एक युवक को कुछ लोगों ने चाकुओं से गोद डाला। घायल युवक सड़क पर पड़ा हुआ पानी मांगता रहा लेकिन लोग उसे पानी पिलाने की बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। पीड़ित के भाई के अनुसार, 22 अगस्त को चार लोगों ने उसके भाई अकबर अली पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल पड़े शख्स को एक युवक अस्पताल ले गया लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक शख्स पर पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH