InternationalTop News

इस शहर में अगर किसी ने बोला ‘अल्लाहु अकबर’, तो खाएगा गोली

इटली, वेनिस, लुइगी ब्रुगनारो, अल्लाहु अकबर, वेनिस मेयर, सेंट मार्क्स स्कवॉयर, आतंकवाद, गोली

रोम। इटली के वेनिस शहर में एक नया और आनोखा आदेश जारी हुआ है। इसके तहत अगर शहर के प्रसिद्ध सैंट मार्क्स स्कवॉयर पर किसी ने भी ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाया तो उसे गोली मार दी जाएगी। मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने ये आदेश दिया है।

लुइगी ने बताया कि उन्होंने अपने गार्ड को सतर्क रहने के लिए कहेंगै। कोई भी सेंट मार्क्स स्कवॉयर की तरफ दौड़ते हुए जाएगा और ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाएगा, वे उसे वहीं धराशाही कर देंगे। एक साल पहले मेयर ने ऐसा चार चरणों में करने को कहा था लेकिन अब तीन चरणों में ही ऐसा करने वाले को मार दिया जाएगा।

मेयर के मुताबिक सभी जानते हैं कि ‘अल्लाहु अकबर’ शब्द अरबी भाषा में अल्लाह की महानता के लिए प्रयोग किया जाता है। वहीं पिछले कुछ समय में कई महाद्वीपों में देखा गया है कि आतंकवादी घटनाओं से पहले दहशतगर्द इसे बोलते आए हैं।

ऐसे किसी भी शख्स के मुंह से ये शब्द निकलें तो ऐसा संभव है कि वो आतंकवाद से जुड़ा हो सकता है। यही वजह है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये आदेश लिया गया है।

 

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal