NationalSports

इन भारतीय खिलाड़ियों के गुरू रह चुके हैं बाबा राम रहीम

विराट कोहली, क्डेरिकेरा सच्चा सौदा समिति , गुरमीत राम रहीम सिंह , बाबा राम रहीम

नई दिल्ली। जहां एक तरफ इन दिनों बाबा राम रहीम की चर्चा है वहीं दूसरी तरफ एक और दिलचस्प बात का खुलासा हुआ है। पूरे हरियाणा और पंजाब में तनाव है और राम रहीम के सैकड़ों समर्थक पंचकूला में डटे हुए हैं। समर्थकों की इस भीड़ में कुछ जानी मानी खेल की हस्तियां भी शामिल हैं।

बाबा राम रहीम के करोड़ों समर्थकों के साथ देश-विदेश के जाने माने लोग उन्हें मानते हैं। बाबा ने दावा किया था कि उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, आशिष नेहरा और ज़हीर ख़ान जैसे कई क्रिकेटरों को कोचिंग दी है। इनमें यूसुफ पठान और प्रवीण कुमार भी शामिल हैं। इनके साथ ही बॉक्सर विजेंदर सिंह भी बाबा के शिष्य हैं।

ड्रग तस्करी विवाद में नाम आने के बाद विजेंदर को बाबा राम रहीम ने मदद की थी। साथ ही मेडिटेशन करा उन्हें तनाव से मुक्ति दिलाई थी। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला भी बाबा राम रहीम से मेडिटेशन ले चुकी हैं।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal