Entertainment

‘बेबीमून’ को एन्जॉय करतीं नज़र आईं सेलिना जेटली, देखें ये तस्वीरें

बेबीमून, सेलिना जेटली, बॉलीवुड , पीटर हाग, बेबी बंप, ऑस्ट्रिया

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों कई एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ नज़र आ रहीं हैं। ईशा और सोहा अली खान के साथ एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। इससे पहले वो जुड़वां बच्चों को जन्म दे चुकीं हैं। हाल ही में सेलिना ने ऑस्ट्रिया की अपना बेबी बंप दिखाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।तस्वीरों में उन्होंने बताया कि अब वह पति पीटर हाग के साथ बेबीमून एन्जॉय कर रही हैं। तस्वीर में सेलिना का बेबी बंप तस्वीर में साफ दिख रहा है। बाकी फोटो में सेलिना गार्डन में आराम फरमाते हुए नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम के जरिए उन्होंने बताया कि वह शॉर्ट बेबीमून के लिए ऑस्ट्रिया आई थीं, अब वह लंदन जा रही हैं।आपको बता दें कि सेलिना जुड़वां बच्चों को अक्टूबर में जन्म देंगी। कुछ समय पहले सेलिना ने ईशा देओल के साथ अपना बेबी बंप दिखाते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा
था कि अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ प्रेग्नेंसी टाइम शेयर करना बहुत ही अच्छी फीलिंग होती है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal