Uttar Pradesh

जब बनाया गया ऐसा वीडियो, तो फटे कपड़ों में ही थाने पहुंची महिला

अपराध, रेप, बलात्कार, आगरा, आगरा पुलिस थाना,

आगरा। रविवार की सुबह एक महिला बदहवास हालत और फटे कपड़ों में न्‍यू आगरा थाने पहुंची। पुलिस की पूछताछ में पता चवा कि महिला के साथ चार सालों से दुष्कर्म हो रहा है। इतना ही नहीं, उसके परिवार का सदस्य ही इस अपराध में शामिल है।

इंद्रपुरी की रहने वाली महिला ने पुलिस से कहा, ”देवर ने वीडियो फिल्‍म बनाकर चार महीने तक मेरा रेप किया। आज भी उसने करने की कोशिश की तो उसे घायल करके आ गई हूं।” महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने वीडियो नेट पर डालने की दी धमकी भी दी है।

पीड़िता का पति और उसका चचेरा देवर ड्राइवरी का काम करते हैं। रिश्तेदारी और आसपास रहने के कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता है। महिला के मुताबिक, 4 महीने पहले एक दिन चचेरा देवर घर आया और नशे की हालत में उसने जबरन रेप किया। इस दौरान उसने मोबाइल से क्लिप बना ली।

ये बात उसने पति को बताने की कोशिश की, लेकिन देवर ने धमकी दी कि वो उसका वीडियो नेट पर डाल देगा। साथ ही बच्चे को किडनैप कर लेगा। महिला ने बताया कि डर का फायदा उठाते हुए देवर रोज उसके साथ रिलेशन बनाने लगा और उससे उसके गहने और पति के लोन लिए हुए 25 हजार भी ले लिए। वो लगातार रुपए की डिमांड करता था। अब महिला के पास पैसे भी नहीं बचे।

रविवार की सुबह जब महिला का पति घर पर नहीं था तो आरोपी देवर आया और उसने 20 हजार रुपए की मांग की। महिला ने रिलेशन बनाने से मना किया तो आरोपी जबरदस्ती करने लगा और महिला के कपड़े फाड़ दिए।

महिला ने इसपर बांके से उसपर वार किया। चोट लगते ही देवर फरार हो गया। इसके बाद उसने हिम्मत कर घटना की जानकारी पति को दी और पति-पत्नी ने थाना न्यू आगरा पहुंचकर पूरी घटना बताई।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal