National

बचपन से छिछोरा था राम रहीम, लड़की छेड़ने पर स्कूल ने किया था निकाल बाहर

नई दिल्ली। दो साध्वियों से रेप के आरोप का सामना कर रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बचपन से ही छिछोरी प्रवत्ति का था। जब वह नवीं क्लास में था तो उसे एक लड़की को छेड़ने के आरोप में स्कूल से निकाल दिया गया था। बताया जा रहा है कि वह वह स्कूल के दिनों में पढ़ाई में भी काफी कमजोर था, जिस कारण वह 10वीं के बोर्ड एक्जाम में फेल हो गया था।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत आज साध्वियों से रेप के मामले में सजा सुनाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरमीत राम रहीम सिंह को सजा सुनाए जाने से पहले हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। गृह मंत्रालय ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव महर्षि और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, “हरियाणा के डीजीपी कंट्रोल रूम से 28 अगस्त को आई रिपोर्ट के अनुसार इस हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से पंचकूला में 17, सिरसा में छह और चंडीगढ़ में 12 लोगों की मौत हुई है। घायलों की कुल संख्या 204 है।”

बयान के मुताबिक, हरियाणा के सभी जिलों में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू है। सेना की टुकड़ियां लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि पंचकूला में नजर रखी जा रही है क्योंकि शुक्रवार को अदालत के फैसले के बाद सर्वाधिक हिंसा यहीं हुई थीं। सीबीआई की विशेष अदालत दोपहर 2.30 बजे दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ सजा का ऐलान करेगी। उन्हें सात साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH