Uttar Pradesh

वीडियो बनाकर 4 महीने तक भाभी के साथ संबंध बनाता रहा देवर, इस हाल में पहुंची थाने

अागरा। उत्तर प्रदेश के अागरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अश्लील वीडियो बनाकर पिछले चार महीने से अपनी भाभी के साथ संबंध बना रहा था। जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो महिला ने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला न्यू आगरा थाने के इंद्रपुरी का है। यहां की रहने वाली दीपा का पति ड्राइवरी का काम करता है। वह अक्सर घर के बाहर रहता है। वहीँ घर से कुछ ही दूरी पर उसका चचेरा देवर रहता है। इस कारण उसका घर पर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। दीपा ने बताया कि चार महीने पहले उसका देवर, पति की गैरमौजूदगी में घर आया और नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया।

दीपा ने बताया कि ये बात उसने अपने पति को बताने की कोशिश की लेकिन उसने धमकी दी थी कि अगर इस घटना के बारे में उसने किसी को भी बताया तो वो ये वीडियो इंटनेट पर वायरल कर देगा। इसी बात का डर दिखाकर वह दीपा के साथ रोज़ संबंध बनाने लगा। एक दिन इन सबसे तंग आकर उसने लोहे की रॉड से देवर के सिर पर वार कर दिया। चोट लगते ही वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने हिम्मत कर घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति-पत्नी ने थाना न्यू आगरा पहुंचकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH