Sports

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित की गईं नीता अंबानी

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन-2017’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ने खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड सहित खेल क्षेत्र के पुरस्कार प्रदान किए।

नीता अंबानी को यह पुरस्कर उनके फाउंडेशन द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि निता अंबानी का खेल के प्रति खासा लगाव है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम मुंबई इंडियंस के मैच में हमेशा मौजूद रहती हैं। साथ ही इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से भी पूरी तरह से जुड़ी रहती हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था।

=>
=>
loading...