Regional

दिल्ली: कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से रेप कर बनाया वीडियो, गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी के पीजी के पास रहने वाले एक लड़के ने जबरन उसे कमरे में खींचकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं उसने घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। फिलहाल लड़की की शिकायत पर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि वह गणेश नगर के एक पीजी में रहती है। जिस बिल्डिंग में वह रहती है उसी में अनुराग नाम का लड़का भी रहता है।

पीड़िता ने बताया कि अनुराग आए दिन उसके साथ छेड़खानी किया करता था। 24 अगस्त को वह कोचिंग से लौट रही थी तभी उसने उसे अपने कमरे में खींच लिया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत के बाद आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH