Regional

इस जोड़े का मज़ाक उड़ाने से पहले जान लो इनकी हकीकत..

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमे एक लड़का और एक खूबसूरत लड़की साथ खड़े हुए नज़र आ रहे हैं। फोटो में दिख रहे लड़के का रंग थोड़ा दबा हुआ है जबकि लड़की गोरी और सुंदर दिखाई दे रही है। इस फोटो के वायरल होते ही लोगों ने इस जोड़ी का मज़ाक बनाना शुरु कर दिया। किसी ने लड़के के रंग का मज़ाक बनाया तो किसी ने लड़की की पसंद का। हालांकि बाद में जब लोगों को इस जोड़े की सच्चाई पता चली तो उन्होंने उनसे माफ़ी मांग ली।

दरअसल, यह तस्वीर तमिल फिल्मों के डायरेक्टर और स्क्रीनप्ले-राइटर एटली कुमार की है। इनका पूरा नाम अरुण कुमार है। इन्होने 2013 में ‘राजा रानी’ फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्तों के भीतर 500 मिलियन से अधिक कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की थी।

आपको बता दें कि करीब 8 साल की रिलेशनशिप के बाद एटली और कृष्णा प्रिया ने शादी कर ली थी। जब दोनों ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोगों ने इनका मज़ाक बनाना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में जब लोगों को इस जोड़े की सच्चाई पता चली तो उन्होंने माफ़ी मांग ली।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH