International

पूर्वी फ्रांस में आया हिमस्खलन 5 सैनिकों की मौत

पूर्वी फ्रांस में आया हिमस्खलन 5 सैनिकों की मौतपेरिस। पूर्वी फ्रांस के सैवोए में सोमवार को हिमस्खलन आया जिससे सेना के पांच जवानों की मौत हो गई साथ ही साथ हिमस्खलन में करीब 11 जवान फंस हुए हैं। ये जवान अपनी दिनचर्या के तहत प्रशिक्षण और अभ्यास कर रहे थे। फ्रांस के समाचारपत्र ‘ले फिगारो’ के अनुसार, अपराह्न् करीब दो बजे (स्थानीय समयनुसार) हिमस्खलन आया था । हिमस्खलन सैवोए से 2,200 मीटर की ऊंचाई पर हुआ था। बचावकर्मियों ने छह जवानों को बचा लिया है, जिनमें से चार को कोई चोट नहीं आई है।  फ्रांस के रक्षा मंत्री के मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने का अनुमान है।

=>
=>
loading...