NationalTop News

ब्‍वॉयफ्रेंड के सामने लड़की का गैंगरेप किया, प्रेमी युगल को निर्वस्‍त्र हालत में छोड़ा

ब्‍वॉयफ्रेंड, लड़की, झारखंड, दुमका, गैंगरेप

दुमका। झारखंड के दुमका में दिल्‍ली गैंगरेप जैसा दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 20 साल की लड़की को पहले  12 लोगों ने न्‍यूड कर वीडियो बनाया और फिर बारी-बारी से रेप किया। हैवानियत की दास्‍तां यहीं खत्‍म नहीं होती है।

गैंगरेप के बाद पीडि़ता जब बेहोश हो गई तो उसे पास के ही तालाब में नहलाया गया। किसी तरह जब लड़की होश में आई तो फिर उसे पीटा गया और निर्वस्‍त्र छोड़ दिया गया। किसी तरह युवती को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

वहां वह अस्‍पताल में जीवन और मौत के बीच झूल रही है। पुलिस को मौका–ए–वारदात से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। साथ ही 8 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक युवती अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ दोपहिया वाहन से शाम करीब 6 बजे दिग्घी रिंग रोड पर घूमने के लिए निकली थी। तभी रास्ते में कुछ लड़कों की नजर दोनों पर पड़ गई। उन्होंने दोनों को पीछा कर पकड़ लिया। इन बदमाशों ने लड़के को चाकू दिखाकर पैसे मांग लिए।

ब्‍वॉयफ्रेंड ने पैसे देने से मना किया तो बद माशों ने उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, इन बदमाशों ने फोन कर अपने कुछ और साथियों को मौके पर बुला लिया। करीब 12 की संख्या में पहुंचे इन दरिंदों ने लड़की के बदन से सारे कपड़े उतार दिए और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।

इसके बाद बदमाशों ने बेहोशी की हालत में लड़की को पास ही के तालाब में जबरन नहलाया और पुरुष दोस्त के साथ निर्वस्त्र छोड़ दिया। होश आने पर किसी तरह दोनों रात 11 बजे के आसपास मुफ्फसिल थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब एक दर्जन आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से 8 की पहचान पीड़ित लड़की के दोस्त ने कर ली है। गैंगरेप की इस घटना का झारखंड राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि आज बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

=>
=>
loading...
ashish bindelkar