Uttar Pradesh

पति को छोड़ भाई के साथ भागी लड़की, कई महीनों से थे फिजिकल रिलेशन

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति को छोड़कर अपने भाई के साथ फरार हो गई। दोनों के बीच पिछले काफी दिनों से नैन-मटक्का चल रहा था। दरअसल, युवती जिस लड़के के साथ फरार हुई वह उसके घर के सामने रहता था। वह उसे भैया कहकर बुलाती थी। इस बीच उनका प्रेम परवान चढ़ा और दोनों घर से रफ्फूचक्कर हो गए। लड़की के साथ फरार होने वाला युवक भी पहले से शादीशुदा है।

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में रहने वाली लड़की कविता (काल्पनिक नाम) ने बताया कि 2007 में उसकी मुलाकात अभ्युदय नाम के लड़के से जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई थी। एक दूसरे को समझने के बाद दोनों ने अपने नंबर एक्सचेंज कर लिए। कुछ महीने तक उनकी फोन पर बात होती रही इसके बाद 23 नवंबर 2007 को फैमिली की रजामंदी से हमारी शादी हुई। सब कुछ ठीक चल रहा था। 2013 में हमारे घर के सामने एक फैमिली रहने के लिए आई, अंकित शर्मा और उसकी पत्नी सोनल।

कविता ने बताया कि सोनल अक्सर मेरे घर आती थी और मेरे पति को भैया कहकर बुलाती थी। कविता ने बताया कि उसे कभी भी सोनल पर शक नहीं हुआ कि वह उसकी पीठ पीछे क्या खेल, खेल रही है। एक दिन वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। जब वह घर वापस लौटी तो उसने अभ्युदय और सोनल को शारीरिक संबंध बनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि अभ्युदय ने इसके बाद उससे रोते हुए माफ़ी मांगी और कहा कि वह सोनल से अपने सारे रिलेशन खत्म कर लेगा। कविता ने भी उसे माफ़ कर दिया।

कविता ने बताया कि कुछ दिनों बाद मुझे लगा कि अभ्युदय और सोनल में सब खत्म हो गया है, लेकिन एक दिन मेरा पति और सोनल घर से फरार हो गए। खबर मिली है कि दोनों ने कोर्ट में शादी भी कर ली है। फिलहाल पुलिस ने कविता की शिकायत पर केस दर्ज कर अभ्युदय और सोनल की तलाश शुरू कर दी है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH