RegionalSports

पांच साल की बच्ची ने तीरंदाजी में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली पांच साल की तीरंदाज़ डॉली शिवानी ने 10 मीटर की दूरी से 11 मिनट 19 सेकेंड में 103 तीर दागकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

इसके अलावा शिवानी ने 20 मीटर से 5 मिनट 8 सेकेंड में 36 तीर छोड़कर भी रिकार्ड बनाया।

भारतीय तीरंदाजी असोसिएशन के अधिकारी बी. श्रवण कुमार ने कहा कि शिवानी का प्रदर्शन लाजवाब है। कोई किशोर तीरंदाज भी ऐसा नहीं कर सकता। 20 मीटर की दूरी से 250 स्कोर करना मुश्किल होता है और उसने आसानी से इसे हासिल कर लिया। शिवानी के पिता उन्हें 2024 ओलंपिक के लिए तैयार करना चाहते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH