NationalRegionalमुख्य समाचार

शर्मनाक : भगवान के घर में महिला से रेप, पूरी घटना CCTV में कैद

बेहद शर्मनाक, भगवान के घर में महिला से हुआ रेप, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली

मथुरा। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद है। दरअसल यूपी के मथुरा जिले में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। मथुरा से मिली जानकारी के अनुसार रेप की घटना यहां के प्रसिद्ध मंदिर में हुई है।

इतना ही नहीं पूरी वारदात सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। बलात्कार की यह शर्मनाक घटना मथुरा के प्रसिद्ध राधा रानी मंदिर की बतायी जा रही है।

ओडिशा की रहने वाली एक महिला श्रृद्धालु बरसाना दर्शन करने आई थी लेकिन तभी मंदिर के रसोइया तथा चौकीदार ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया। कुल मिलाकर देखा जाये तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार भले ही दावे करें लेकिन हाल के दिनों में रेप की घटनाए लगातार हो रही है। यूपी में कानून नाम कोई चीज भी नहीं दिख रही है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey