National

महान योद्धा के तौर पर याद किए जाएंगे एयर मार्शल अर्जन सिंह : भाजपा

लखनऊ, 17 सितम्बर (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि एयर मार्शल अर्जन सिंह महान योद्धा के तौर पर याद किए जाएंगे। (
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, भारत के गौरवशाली इतिहास में अर्जन सिंह हमेशा एक महान योद्धा के तौर पर याद किए जाएंगे और हर पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी। ऐसे दुख के वक्त में पूरा देश शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार के समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता भी भारत माता के वीर सपूत अर्जन सिंह के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

=>
=>
loading...