National

दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का समान्य तापमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र(आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, शाम के बाद आसमान में आमतौर पर आंशिक बदली छाए रहने के की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...