National

पाकिस्तानी गोलीबारी में 2 जवान घायल

जम्मू, 24 सितम्बर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर रविवार को पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में दो भारतीय जवान घायल हो गए।

रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने भीमबर गली इलाके में भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की।

सूत्र ने कहा, पाकिस्तान की ओर से तड़के 3 बजे शुरू की गई गोलीबारी में हमारे दो जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय बलों ने हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

=>
=>
loading...