National

उप्र में बादल छाए

लखनऊ, 25 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। बादल छाए रहने से गर्मी व उमस से राहत भी मिलेगी। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। दिन में आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किए जाने से उमस से भी राहत मिलेगी। हालांकि बदली की वजह से दिन में कुछ इलाकों में बूंदाबादी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, झांसी का 24.3 डिग्री और इलाहाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...