18+Uttar Pradesh

पत्नी के थे पड़ोसी लड़के से अवैध संबंध, पति ने गला रेतकर मार डाला

प्रतीकात्मक तस्वीर

मैनपुरी। मैनपुरी में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई भी की थी। रविवार को गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

मिली जानकारी के मुताबिक़, मोहल्ला वंशीगोहरा के पास पुलंदर की बगिया में नवरत्न सिंह चौहान का मकान है। इसी मकान में भोले गुप्ता अपनी 25 वर्षीया पत्नी माला गुप्ता के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी का पड़ोस के ही एक लड़के के साथ अवैध संबंध था। इस बात को लेकर उसने कई बार माला की पिटाई भी की थी। रविवार की रात इसी बात को लेकर उन दोनों में फिर झगड़ा हुआ।

विवाद के समय भोले ने पत्नी के दोनों मोबाइल तोड़ दिए। मामला शांत होने के बाद दोनों ने एक साथ खाना खाया। देर रात को भोले ने सोते समय माला का गला काट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। उधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH