National

उप्र में नकली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

शाहजहांपुर, 26 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में थाना सदरबाजार पुलिस ने सोमवार को दो को लोगों नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक नगर सुमित शुक्ला ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस ने शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर एक कमरे से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 9,800 नकली नोट बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सुनील और उदयवीर सिंह काफी समय से नकली नोट बाजार में चला रहे थे। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

=>
=>
loading...