Entertainment

फन्ने खान में अलग अंदाज में नजर आएंगी ऐश्वर्या

लखनऊ। बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी आने वाली फन्ने खान को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है। अतुल मांजरेकर की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी अहम रोल में नजर आयेंगे। ऐश्वर्या राय बच्चन को उम्मीद है यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयेंगी।

ऐश्वर्या ने कहा कि मैं फिल्म की स्टार कास्ट को शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म में काम करने को लेकर उत्सुक है। हालांकि इस फिल्म के बारे में उन्होंने ज्यादा बात नहीं कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2000 में प्रदर्शित हॉलीवुड फिल्म एवरीबॉडी फेमस का हिंदी वर्जन होगी। दूसरी ओर अनिल कपूर के साथ एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन काम रही है। कुल मिलाकर ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म के माध्यम से एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी दिलकश आदाओं से लोगों का मनोरंजन करती नजर आयेंगी।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey