EntertainmentTop News

कंगना की बढ़ीं मुश्किलें, आदित्‍य पंचोली ने ठोंका केस

नई दिल्ली। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कंगना रनोट की मुश्किलें लगातार बढ़ रहीं है। कंगना का अतीत अब उनके लिए घातक बनता दिख रहा है। ऋतिक रोशन से उनके रिश्तों को लेकर खूब विवाद देखने को मिल चुका है। आलम तो यह है कि दोनों के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है।

 

कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी मामले में फिल्म स्टार आदित्‍य पंचोली का नाम भी विवादों में चल रहा है। दरअसल कंगना रनोट ने एक चैनेल पर ऋतिक रोशन के अलावा आदित्य पंचोली के बारे में भी कई खुलासा किया था। इसके बाद आदित्य पंचोली ने भी कंगना रनोट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

बॉलीवुड से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य पंचोली ने कंगना रनोट को मानहानी का नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी ने अपने इस मानहानी के केस के लिए दो वकील हायर किए हैं। इस तरह से कंगना को एक बार कानूनी मामलों में फंसना पड़ सकता है।

इससे पहले ऋतिक रोशन से उनका विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उन्हें कानूनी लड़ाई तक लडऩी पड़ी थी। अभी हाल में कंगना रनोट की फिल्म सिमरन कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है, ऐसे में कंगना रनोट के लिए एक और झटका है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey