Entertainment

देवोलिना, काजल ने ऑनस्क्रीन बेटी को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)| धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ में तान्या शर्मा की मां की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी और काजल पिसल ने बेटी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें खास संदेश भेजा। वह बुधवार को 22 वर्ष की हुईं। देवोलिना ने कहा, तान्या बहुत प्यारी हैं। उनके साथ काम करना मजेदार है। हमने सेट पर मजेदार पल बिताए। उनके जन्मदिन पर मैं उनके जीवन में सफलता और खुशी की कामना करती हूं।

काजल धारावाहिक में तान्या के किरदार की सौतेली मां की भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा, हमने साथ काम कर अच्छे और मजेदार पल बिताए। उम्मीद है सपना सच हो। जन्मदिन की बधाई।

=>
=>
loading...