National

दिल्ली में सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...