National

उप्र में तेज धूप से उमस बढ़ी

लखनऊ, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो तीन दिनों में हालांकि गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेलिसयस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह से धूप और उमस में कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...