NationalTop News

मुंबई: एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर शार्ट सर्किट की अफवाह के बाद मची भगदड़, 22 की मौत

मुंबई। मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर शुक्रवार को मची भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों में 20 की हालत गंभीर है जिन्हें परेल के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना सुबह 10.45 बजे की है। तेज बारिश होने के बाद लोग फुटऑवर ब्रिज पर ही खड़े थे और बरिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। इसके कारण ब्रिज काफी भीड़ बढ़ गई थी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी ने वहां पर शार्ट शर्किट की अफवाह फैला दी। तभी वहां एक युवक का पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों पर गिर पड़ा। इसके बाद सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान रेलिंग के बड़े होल से भी कुछ लोग नीचे गिर गए।

इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी गई जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं। घायलों को पास के केईएम और दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH