NationalTop Newsमुख्य समाचार

विजयदशमी पर मोदी ने राष्ट्र को दी शुभकामनाएं, रामलीला मैदान में करेगें रावण दहन

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को विजयदशमी के अवसर पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, विजयदशमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामानाएं।

विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के 10 दिवसीय पर्व नवरात्रि उत्सव का समापन होता है। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण को पराजित किया था। इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

  बता दें कि, आज लाल किला मैदान के माधवदास पार्क में दशहरा उत्सव शाम 4 बजे से शुरू होगा। इस कार्यकम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और भारी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व विजय गोयल और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहेंगे।
=>
=>
loading...