Regional

ओडिशा: गोलीबारी में हुई 2 नक्सलियों की मौत

भुवनेश्वर | अंगुल-देवगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई जबरदस्त मुठभेड़ में रविवार को सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों को मार गिराया गया। विशेष ऑपरेशन समूह और ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ में कलिगनगर प्रादेशिक समिति के सचिव सुशील लिंगो और उनकी पत्नी सोनी को मार गिराया गया।

ओडिशा पुलिस के महानिदेशक के.बी.सिंह ने बताया, “सुशील 78 मामलों में संलिप्त था, जिसमें 30 हत्या के मामले भी हैं। उस पर 20 लाख रुपये का इनाम भी था, जबकि उसकी पत्नी पर पांच लाख रुपये का ईनाम था। वे अंगुल, क्योंझर, मयूरभंज और गजपति जिलों में हुई हिंसाओं में शामिल थे। पुलिस ने बड़ी मात्रा में राइफल और गोला बारूद भी बरामद किया है।

=>
=>
loading...