Uttar Pradesh

उप्र: दुधवा में मिला हाथी का शव

UP: elephant's body was found in Dudhwaलखनऊ | लखीमपुर खीरी जिले में राष्ट्रीय दुधवा टाइगर रिजर्व में रविवार शाम एक जंगली मादा हाथी का शव बरामद हुआ है। हलाकि अभी तक हाथी की मौत किस वजह से हुई इन कारणों का पता नहीं चल सका है। वही अधिकारियों का कहना है कि हाथी के शव पर चोट के निशान नहीं हैं। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में सठियाना क्षेत्र के रेंजर घनश्याम शुक्ला ने बताया कि सठियाना वन रेंज की कैमा चौकी से एक किलोमीटर दूर जंगल में मादा हाथी का शव मिला है।

उन्होंने कहा कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को चिकित्सकों का एक दल करेगा। लगभग एक महीना पहले भी उत्तरी खीरी वन प्रभाग के चंबरबोझ में एक हाथी का शव बरामद हुआ था। दुधवा पार्क में लगातार दो हाथियों का शव बरामद होने से अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि दुधवा में एक के बाद एक हाथियों की मौत के क्या कारण हैं।

=>
=>
loading...