National

मनोज सिन्हा एम्स में भर्ती

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को सीने में खिंचाव व उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

संस्थान के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा, सिन्हा जी को आज दोपहर 12 बजे अस्पताल लाया गया और उन्हें मेडिसिन विभाग के डॉ. नवनीत विग की देखरेख में भर्ती किया गया है।

उनके अनुसार, सिन्हा को मधुमेह है और उनकी पेशाब की नली में संक्रमण का भी पता चला है।

चिकित्सक ने कहा, जैसा कि उन्हें भर्ती किया गया है, जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बीते सप्ताह की शुरुआत में केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी प्रोस्टेट सर्जरी की जानी है।

=>
=>
loading...