National

मप्र : शहडोल में प्रतिमा विसर्जन को लेकर विवाद, धारा 144 लागू

शहडोल, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र में रविवार की शाम दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद के बाद सोमवार को एक पक्ष के लोगों ने सड़क पर उतरकर उत्पात मचाने की कोशिश।

पुलिस ने बल प्रयोग किया और प्रशासन ने निशेधाज्ञा धारा 144 लागू कर दी। अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना ने आईएएनस को बताया कि रविवार की शाम गोहपारु थाना क्षेत्र में सोन नदी में प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मूर्ति का विसर्जन कराया और हालात बिगाड़ने में लगे 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

सक्सेना के मुताबिक, सोमवार को कुछ लोगों ने गोहपारु तहसील मुख्यालय पर बंद का आहवान किया, साथ ही उत्पात करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। इसके चलते पुलिस ने बल प्रयोग किया और प्रशासन ने गोहपारु थाना क्षेत्र के तहसील मुख्यालय क्षेत्र में निशेधाज्ञा धारा 144 लागू कर दी। इस मामले में छह को गिरफ्तार किया गया है।

=>
=>
loading...