NationalTop News

सरेंडर करने से पहले ही गिरफ्तार हुई हनीप्रीत, कई राज से उठेगा पर्दा

चंडीगढ़। बाबा राम रहीम के जेल जाने के बाद से ही फरार चल रही उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी पंजाब से हुई। इसके बाद हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब उसे पंचकूला की अदालत में पेश करेगी। पंचकूला के डीसीपी मनवीर सिंह ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक, हनीप्रीत को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। इससे पहले चर्चा थी कि वह पंचकूला में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर सकती है।

बता दें कि चंडीगढ़ से सटे पंचकूला की अदालत ने बीते दिनों हनीप्रीत, आदित्य इंसां और पवन इंसां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हरियाणा पुलिस ने तीनों पर देशद्रोह, हिंसा भड़काने और अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म का दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा प्रमुख की भागने में मदद के लिए षड्यंत्र रचने के आरोपों में मामला दर्ज किया था।

हनीप्रीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद 25 अगस्त से ही फरार चल रही थी। वह 2009 से राम रहीम की करीबी रही है। पुलिस लगभग महीनेभर से उसके पीछे थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल, राजस्थान, बिहार और हरियाणा में कई जगह छापेमारी की। हनीप्रीत दावा करती है कि वह राम रहीम की गोद ली हुई बेटी है। हनीप्रीत ने राम रहीम द्वारा निर्देशित पांचों फिल्मों में मुख्य नायिका के रूप में काम किया है।

पिछले दिनों हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने हनीप्रीत और गुरमीत राम रहीम के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि दोनों के बीच पिता, बेटी का रिश्ता डेरा अनुयायियों को बेवकूफ बनाने की चाल है। गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म का दोषी ठहराते हुए 20 साल कैद की सजा के साथ 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH