18+Regional

ट्रेन में लड़की को देख मास्टरबेट करने लगा युवक, वीडियो बनाने पर भी न रुका

नई दिल्ली। हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसने पढ़े-लिखे सभ्य समाज में इंसान की गिरती नीयत और चरित्र का दुखद उदाहरण पेश किया है। अभी मुंबई हादसे में अपनी अंतिम सांसे गिन रही एक महिला के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया था। इस घटना के कुछ देर बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया था।

हमारे समाज में छेड़खानी बहुत आम है। इतनी आम कि अब लड़कियां उसके साथ जीना सीख गई हैं। अब एक लड़की ने ट्रेन में अपने साथ हुई छेड़खानी की घटना को फेसबुक पर पोस्ट किया है। लड़की ने फेसबुक पर लिखा, “वह ट्रेन से दिल्ली से देहरादून जा रही थी। AC बोगी में उसके सामने वाली साइड अपर बर्थ पर एक आदमी था, जो उसे लगातार घूर रहा था। जब लड़की ने पूरे वीडियो को रिकॉर्ड किया, तो पता चला कि वो आदमी मास्टरबेट कर रहा था, वो भी सबके सामने।”

लड़की ने बताया कि उसके वीडियो बनाने पर भी वो नहीं रुका। ऐसा नहीं है कि ऐसा पहली बार हुआ है। हर लड़की को कभी न कभी किसी गली, किसी चौराहे पर ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। शायद लड़कियों ने इसके साथ जीना भी सीख लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH