National

दिल्ली में सुबह मौसम सुहावना

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिनभर आसमान साफ रहेगा।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 70 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...