NationalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

यूपी में पुलिस करती है नेताओं की जी हुजूरी, एसओ ने किया विधायक का पैर छू कर स्वागत, वीडियो हुआ  लीक

मेरठ। उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस को लेकर लोगों में गुस्सा रहता है। इतना ही नहीं कानून का मजाक खुलेआम उड़ाया जाता है और पुलिस कुछ भी नहीं करती है। दरअसल यूपी पुलिस नेताओं की आवभगत में ज्यादा लगी रहती है। मेरठ जिले में विधायक संगीत सोम एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, वहां के एसओ ने संगीत सोम का पैर छू कर स्वागत किया।

उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हो गया है। मेरठ से मिली जानकारी के अनुसार विधायक के सहारे एसओ साहब अपना प्रमोशन चाहते हैं। सोशल मीडिया पर फैली खबरों को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले में एसओ से रिपोर्ट तलब की है। सरधना में रामलीला का आयोजन किया गया।

इस दौरान बीजेपी सांसद संगीत सोम भी वहां मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए थे। विधायक संगीत सोम ने मंच पर सरधना के एसओ धर्मेंद्र्र सिंह राठौर को प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया। इसके बदले में मंच पर ही एसओ ने विधायक के पैर छू कर आशिर्वाद हासिल किया।

इसका एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो जारी होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। खबरों की मानें तो इसपर एक गोपनीय जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले पर अभी कोई कुछ भी कहने से बच रहा है।
देखे वीडियो :

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey