National

मोदी ने पूर्व भारतीय फुटबाल खिलाड़ियों को सम्मानित किया

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा अंडर-17 विश्व कप के दौरान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में देश के पूर्व फुटबाल खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

भारत पहली बार फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहा है और पहली बार ही इसमें हिस्सा ले रहा है।

इस मौके पर मोदी ने पी.के. बनर्जी, सैयद नईमुद्दीन, भास्कर गांगुली, आई.एम. विजयन और बाइचुंग भूटिया को सम्मानित किया।

भारत की सीनियर टीम के कप्तान सुनील छेत्री और महिला टीम की पूर्व कप्तान बेमबेम देवी को भी सम्मानित किया गया।

भारत के छह शहर -नई दिल्ली, नवी मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, कोच्चि और गोवा- छह से 28 अक्टूबर तक विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं।

=>
=>
loading...