National

बिहार में चिलचिलाती धूप

पटना, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, भागलपुर का 36.6 डिग्री, गया का 35 डिग्री तथा पूर्णिया का 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...