National

दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हल्का कुहासा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...