Regional

वीडियो में कैद हुआ डॉक्टर का महापाप, इलाज के बहाने लड़की के साथ किया गंदा काम

नई दिल्ली। डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। डॉक्टर अपने मेहनत से न जाने कितने लोगों की जिंदगी बचा लेते हैं लेकिन राजस्थान के जोधपुर में एक प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले यूनानी डॉक्टर ने अपने पेशे को शर्मसार कर दिया है।

ये डॉक्टर मरीज का इलाज करने के बहाने उसके साथ गन्दी हरकतें करता था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मामला जोधपुर में आखलिया तिराहा के पास के एक डॉक्टर अजीज खान का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में डॉक्टर युवती की जांच के बहाने केबिन में उसके साथ अश्लील हरकतें करता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान लड़की काफी असहज महसूस कर रही है लेकिन डॉक्टर उसे अपने पास लाकर उसके शरीर पर कई जगह हाथ फेरते हुए दिखाई दे रहा है।

मामला उजागर होने के बाद शिवसेना के जिला प्रमुख ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दी और कहा कि ऐसे डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए अगर पुलिस चौबीस घण्टों में कार्यवाही नहीं करती है तो शिवसेना और अन्य संगठन थाने का घेराव करेगी।

https://www.youtube.com/watch?time_continue=99&v=BrWnza9w1_Q

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH