Regional

गोरी मेम को फेसबुक पर हुआ हरियाणवी छोरे से प्यार, सब कुछ छोड़कर चली आई भारत

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार में पड़ा इंसान कुछ भी कर सकता है। इसका जीता-जागता उदाहरण हमें तब देखने को मिला जब हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले एक लड़के से मिलने के लिए ब्राजील से एक युवती अपना सब कुछ छोड़कर भारत चली आई। दोनों की पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। बातों का सिलसिला चला, इस बीच दोनों को प्यार हो गया। अपने प्यार को पाने के लिए ब्राजील की रहने वाली मारथा दिल्ली आ गई।

बता दें कि मारथा शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वह अपने पति को बिना बताये टूरिस्ट वीजा पर ब्राजील से दिल्ली आ गई और अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। उधर, जब मारथा काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके पति ने पुलिस में इस बात की शिकायत की। जब ब्राजील पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया तो चौंकाने वाली बात पता चली। पुलिस को पता चला कि मारथा टूरिस्ट वीजा लेकर भारत गईं है। ब्राजील ऐंबेसी में कॉन्टैक्ट कर उसकी लोकेशन ली गई।

लोकेशन दिल्ली तुगलक रोड थाना एरिया की आई। वहां पर मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने तलाश शुरू की। पता चला कि मारथा साढौरा में है। गुरुवार रात दिल्ली पुलिस और ब्राजील ऐंबेसी के अधिकारी साढौरा पहुंचे और मारथा से मिले।मारथा ने बताया कि वह अनंत से प्यार करती है और उसी से मिलने भारत आई है। वहीँ, अनंत ने कहा है कि वह भी मारथा से प्यार करता है और वह उसके लिये ब्राजील भी जा सकता है। अनंत के प्यार के आगे उसका परिवार भी झुक गया है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH