National

उप्र में सुबह हल्की धूप

लखनऊ, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में आंशिक बदली का असर भी दिखेगा, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी से नीचे दर्ज किया जाएगा, जिससे लोगों को उमस से भी राहत मिलेगी।

उप्र मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 22़ 1 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, बनारस का 23.4 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...