International

पाकिस्तान: पाकिस्तानी सीमा पर 45 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

Pakistan: Pakistani border arrested 45 Indian fishermenइस्लामाबाद | पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तान की समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 45 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। ‘डान’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय मछुआरों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे अरब सागर में पाकिस्तानी सीमा के अंदर मछली पकड़ रहे थे।

कुल पांच नौकाओं को भी जब्त किया गया है। अधिकारी ने कहा, “हमने बाद में उन्हें हिरासत में दे दिया और उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।” गिरफ्तार मछुआरों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 3/4 तथा मत्स्य अधिनियम की धारा 3/9 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

=>
=>
loading...