Business

टीवीएस टायर्स होगा हीरो एशिया कप 2017 का सह प्रायोजक

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| देश की प्रतिष्ठित दो और तीन पहिया वाहन कंपनी-टीवीएस टायर्स हॉकी हीरो एशिया कप-2017 का सह प्रायोजक होगा। दोनों के बीच करार की जानकारी एक बयान जारी करते हुए दी गई।

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के निदेशक पी विजयराघवन ने कहा, यह टीवीएस टायर्स के लिए विश्व भर के दर्शकों तक पहुंचने का एक बहुत बड़ा अवसर है। हॉकी एक लोकप्रिय खेल है और हम इस प्रकार की प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ब्रांड का नाम पुन: स्मरण करवाने का लक्ष्य रखते हैं।

हॉकी एशिया कप का 10 वां संस्करण 11 से 22 अक्टूबर तक ढाका (बांग्लादेश) के मौलाना भाषानी राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेल जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता में भारत सहित आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

=>
=>
loading...