NationalTop News

भारतीय, पाकिस्तानी सैनिकों के बीच एलओसी पर गोलीबारी

जम्मू, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारणवश भारतीय चौकियों पर हमला किया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे गए और स्वचालित व छोटे हथियारों से हमला किया।

सूत्रों ने बताया, गोलीबारी सुबह 10.35 बजे शुरू हुई। भारत ने जोरदार और प्रभावी रूप से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारी ओर से न ही कोई हताहत हुआ है और न ही कुछ नष्ट हुआ है।

=>
=>
loading...