Sports

ग्रेट इथियोपियाई रन में हिस्सा लेंगे 48,000 प्रतिभागी

अदीस अबाबा, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)| अफ्रीका में आयोजित होने वाली सबसे बड़ी रोड रेस द ग्रेट इथोपियन रन (जीईआर) में कुल 6,000 धावक हिस्सा लेंगे। इथोपिया के एक अधिकारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में रिकॉर्ड 48,000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रेस निदेशक एरमियास अयेले ने कहा कि 10 किलोमीटर रेस का आयोजन 26 नवम्बर को होगा। यह रेस जीईआर की ओर से इथोपिया के लोगों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रचार के लिए किया जा रहा एक प्रयास है।

अयेले ने कहा, जीईआर-2017 रेस में 44,000 व्यस्क धावक और 4,000 बच्चे हिस्सा लेंगे। इससे पहले 10 दिन तक एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

ग्रेट इथोपियन रन (10 किलोमीटर) की शुरुआत 2001 में हुई थी। इसकी शुरुआत दिग्गज इथोपियाई धावक हेले गेब्रेसेलेसे की ओर से किया गया था।

=>
=>
loading...