Regional

विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद जा रही गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली। विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद जा रही गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे बीबीनगर से घाटकेसर के बीच पटरी से उतर गए। हालांकि, इस घटाना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। यात्रियों को पटरी से उतरे डिब्बों को अलग करके उसी ट्रेन से निकाला जा रहा है।

दक्षिण मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे आज तेलंगाना के बीबीनगर के पास पटरी से उतर गए, किसी के घायल होने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दक्षिण मध्य रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 12727 (विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद) गोदावरी एक्सप्रेस की बोगी न. एस 1 से एस 4, जीएस, एसएलआर पटरी से उतरे। फिलहाल कोई हताहत या चोट की जानकारी नहीं है। पटरी से उतरे डिब्बों को अलग कर यात्रियों को सावधानी से बाहर निकाला गया। रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर: 040 27786666 भी जारी किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH