City NewsRegional

बेटी के लिए लड़का देखने निकले थे, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

कटिहार। बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां घर की बेटी के लिए लड़का देखने निकले एक ही परिवार के छह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना पर मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के कटिहार में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु हो जाने की दुखद जानकारी मिली है। मैं उन सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि समस्तीपुर के रोसड़ा के रहने वाले सिद्घि महतो का परिवार एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर लड़की के विवाह के लिए कटिहार के फुलवरिया चौक लड़का देखने आए थे।

मंगलवार की सुबह सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर लौट रहे थे कि कुर्सेला पुल पर गाड़ी से चालक का नियंत्रण हट गया और गाड़ी पुल पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH